अमेठी
विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित हुई संगोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता
छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित

बढ़ती जनसंख्या विकास के लिए घातक-डॉ धनंजय सिंह
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
अमेठी। शुक्रवार को मेरा युवा भारत की ओर से जिला युवा अधिकारी रश्मि शबनम गुप्ता के मार्गदर्शन में स्थानीय श्री शिव प्रताप इंटर कॉलेज अमेठी में विश्व जनसंख्या दिवस पर विचार गोष्ठी एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। भाषण प्रतियोगिता में गरिमा, सेजल तिवारी, साहिब बानो, अंशिका आदि युवाओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। निर्णायक मंडल ने रुद्रांश सिंह को प्रथम, गरिमा को द्वितीय और सेजल तिवारी को तीसरा स्थान दिया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्या अतिथि के रूप में आर आर पीजी कॉलेज के समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय सिंह ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की ।
डॉ धनंजय सिंह ने कहा कि देश की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है। विश्व में भारत का दूसरा स्थान है। पहले स्थान पर पड़ोसी देश चीन है। जनसंख्या लगातार विकास के लिए घातक साबित हो रही है। यूनेस्को कैलेंडर के अनुसार, आज का दिन दुनिया भर में विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाया जाता है। जनगणना के अनुसार, 20वीं सदी में कुल जनसंख्या लगभग 1.6 अरब थी और ठीक एक सदी बाद यह संख्या नाटकीय रूप से बढ़कर 7.3 अरब हो गई। इस प्रकार, संयुक्त राष्ट्र के अनुमान के अनुसार, दुनिया भर की कुल जनसंख्या 9.8 अरब तक पहुँच जाएगी। भारत की वर्तमान जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है। कुछ रिपोर्टों के अनुसार, अगले कुछ वर्षों में भारत और विश्व स्तर पर जनसंख्या में भारी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम को कॉलेज के प्रवक्ता डॉ रमेश कुमार शुक्ला, शिवलाल जायसवाल और डॉक्टर पूर्णिमा सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व एनवाईवी आकाश ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत वरिष्ठ लेखाकार अश्वनी कुमार शर्मा ने किया। कार्यक्रम में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले युवाओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अतिथियों ने कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के अंत में युवाओं को जनसंख्या के प्रति जागरूक करने के लिए संकल्प दिलाया गया और रैली निकाल कर छात्र-छात्राओं ने लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने को प्रेरित किया। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक पूर्व एनवाईवी ललित कुमार, जगन्नाथ यादव, संतोष कुमार के साथ आदि छात्र छात्राएं मौजूद रहे।




