अमरोहा

गाली देने से मना करने पर दो युवकों की पिटाई

हसनपुर में बाइक सवारों को अस्पताल रेफर किया, पुलिस कर रही जांच

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हसनपुर : कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर मामला सामने आया है। थाना सैद नगली क्षेत्र के गांव झुडी खादर के राकेश और नेमचंद अपने रिश्तेदार को रहरा से छोड़कर बाइक से वापस लौट रहे थे।
कोतवाली क्षेत्र के तीसरे मील पर कुछ युवकों ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं। राकेश और नेमचंद ने जब इसका विरोध किया, तो उन युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। हमले में दोनों युवक घायल हो गए। आरोपी मौके से फरार हो गए।
लिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया
ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।
कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button