झुंझुनू

उप तहसील बाबाई को यथावत रखने की मांग को लेकर मनोज घुमरिया के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी को ग्रामीण आज देंगे ज्ञापन 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
झुंझुनूं।  जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र की पउप तहसील बाबाई को यथावत रखने की मांग को लेकर समाजसेवी मनोज घुमरिया के नेतृत्व में खेतड़ी उपखंड अधिकारी को आज सोमवार को 10 बजे ज्ञापन सोंपा जाएगा। हमारे संवाददाता से बातचीत के दौरान मनोज घुमरिया ने बताया कि झुंझुनू जिले में पूर्ववर्ती गहलोत सरकार में बनी तहसीलों और उप तहसीलों को वर्तमान डबल इंजन की भाजपा सरकार निरस्त कर रही है। जो कि क्षेत्र की जनता पर कुठाराघात है। बाबाई उप तहसील निरस्त करने से 15-20 गांवों की जनता को तहसील स्तर के कार्यों के लिए काफी असुविधा होगी। इस संबंध में सोमवार को ग्रामीणों को साथ लेकर खेतड़ी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपेंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button