असम के कामरूप जिले की जिला उन्नयन समिति की बैठक सम्पन्न।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : असम के कामरूप जिले की जुलाई महीने की जिला उन्नयन समिति की बैठक आज जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में अमिनगांव स्थित संयुक्त जिला आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित हुई। बैठक में पंचायत और ग्राम विकास विभाग के प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, हस्तशिल्प और वस्त्र, जल सिंचन, जनस्वास्थ्य तकनीकी विभाग के जल जीवन मिशन, हर घर जल और स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल संसाधन, लोक निर्माण (आवास), जिला उद्योग व वाणिज्य केंद्र, भूमि संरक्षण, पशुपालन और पशु चिकित्सा, वन, आबकारी आदि विभिन्न विभागों के अंतर्गत चल रही योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जिला आयुक्त देव कुमार मिश्र ने स्वतंत्रता दिवस के आयोजन से जुड़े अपने-अपने कर्तव्य और जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और सटीकता से निभाने का निर्देश दिया। स्वतंत्रता दिवस के दिन लगाई जाने वाली प्रदर्शनी केन्द्रों को सुंदर ढंग से सजाने के लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिए। बैठक में जिला आयुक्त ने स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के अंतर्गत कामरूप जिले में मार्च, अप्रैल, मई और जून महीनों में सीएमएससी संचालन में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली समितियां, श्रेष्ठ सीडब्ल्यूसी, श्रेष्ठ आत्म सहायक समूह/गैर सरकारी संगठन एवं स्वच्छता दूत को ‘जिला IEC पुरस्कार’ प्रदान किया। इस पुरस्कार का उद्देश्य कर्मचारियों/साझेदारों के प्रयासों को मान्यता देना और नयी ऊर्जा के साथ स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न पहलुओं में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना है। बैठक में कामरूप जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ गोस्वामी, जिला विकास आयुक्त सुशांत कुमार दत्त, अतिरिक्त जिला आयुक्त क्रमश: गर्गमोहन दास, मुनमी कलिता, सुजाता गोगाई, रंगिया सम जिला आयुक्त देवाशीष गोस्वामी और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।”



