अमरोहा

अमरोहा में यातायात पुलिस की बोलेरो पलटी

कार से टक्कर में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : गजरौला में चौपला चौकी के सामने यातायात पुलिस की बोलेरो गाड़ी एक कार से टकराकर पलट गई। शुक्रवार रात साढ़े ग्यारह बजे हुई इस घटना में यातायात प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए। हादसे के समय पुलिस की गाड़ी हसनपुर से गजरौला की तरफ जा रही थी। टक्कर के बाद बोलेरो पलट गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार को अपने कब्जे में ले लिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस कर्मियों को कार से बाहर निकाला। क्रेन की मदद से पलटी हुई गाड़ी को सीधा किया गया। चौकी पुलिस ने सभी घायल पुलिस कर्मियों को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button