क्राइमहापुड़

दो पक्षों के आपसे झगड़े में बवाल , आगजनी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बलवा ,आगजनी करने वाले गए जेल 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो

हापुड : एक तरफ हापुड पुलिस कांवरियों की सेवा में जुटी हुई है तो वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में अराजकता करने फैलाने वालों पर भी सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना हापुड देहात पुलिस ने ग्राम असौड़ा में कल देर रात्री मे दो पक्षों के कुछ लोगों में जमकर मारपीट हो गई । दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी डंडे चलाए और पथराव भी हुआ । सूचना पर पहुंची हापुड देहात थाना पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए बलवा , आगजनी करने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया । इस संबंध ने हापुड देहात थाना पुलिस ने आपसी झगडे मे मुकदमा पजीकृत मु0अ0सं0 240/25 कर लिया जिसमें आठ अभियुक्तों  1- जुल्फिकार पुत्र बाबू , 2- चाँद पुत्र अब्दुल रहमान , 3-सरताज पुत्र अब्दुल रशीद  , 4- अफजाल पुत्र अब्दुल रशीद , 5. आसिफ पुत्र बाबू  , 6.. चांद पुत्र इदरीश , 7.. सलमान पुत्र बाबू  , 8.. हारून पुत्र अब्दुल रशीद नि0 गण मौहल्ला पीरवाला ग्राम असौडा थाना हापुड देहात अंतर्गत  मु0अ0सं0 240/25 धारा 109, 115(2), 190, 191(2), 191(3), 351(3), 352, बीएनएस को पुलिस ने  गिरफ्तार किया है । पुलिस ने सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय मे पेश किया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button