अमेठी
प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमेठी। महाकाल भगवान शिव परिवार माता पार्वती नंदी कार्तिकेय गणेश जी और शनि महाराज की मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार को स्थानीय विकासखंड के कुंडवा रेभा गांव में श्री मल्लिकार्जुन संकट मोचन धाम पर आयोजित हुआ। पंडित वेद प्रकाश तिवारी ने अपने चार विद्वान पंडितों के साथ प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधि विधान से संपन्न कराया। इसके पश्चात शिव परिवार और अन्य मूर्तियों की चल प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बारात निकली जिन्हें क्षेत्र के पांच प्रतिष्ठित मंदिरों का दर्शन कराया गया। इनमें माता करौली धाम हनुमान जी मंदिर सहित अन्य मंदिर शामिल रहे। गांव में गाजे बाजे के साथ प्रतिमाओं का भ्रमण कराया गया।स्त्री पुरुष तमाम श्रद्धालु शिव जी की इस बारात में शामिल हुए। कार्यक्रम के आयोजक डॉ अभिमन्यू पांडे ने बताया कि मंगलवार को यहां श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ का प्रारंभ होगा बुधवार को उसकी पूर्णाहुति होगी। बृहस्पतिवार को कवि सम्मेलन एवं अखंड भंडारे का आयोजन किया गया है। इस मौके पर डॉ अर्जुन पांडे रीता पांडे सुनीता पांडे वरुण पांडे श्रीनाथ शुक्ल सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।

