रोड़वेज बसों का ठहराव नहीं होने से यात्री परेशान,
ग्रामीणो ने दी पदर्शन की चेतावनी, चालक व परिचालक सरकार की बना रखी है मजाक
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बावड़ी। रींगस सीकर हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत ठीकिरया में कई वर्षो से रोड़वेज बसें नहीं रूकने की समस्या को लेकर हजारों ग्रामीण व यात्री परेशान हो रहे है। इधर ग्रामीणों ने बताया कि करीब दस साल से रोड़वेज बसें नहीं रूकने की समस्या बना हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्राईवेट बसों के मालिक व सरकार मिली हुई है जब ही जयपुर, चौमू, गोविन्दगढ़, रींगस व सीकर डिपो , गाेरिया, रानोली, पलसाना से ठीकिरया व बावड़ी गांव के लिए सवारियों को बैठाते नहीं है। बुधवार को रींगस से ठीकरिया, बावड़ी के लिए सवारियां इधर उधर बटकती रही। ग्रामीणों रोड़वेेज विभाग के एमड़ी व मुख्यमंत्री से मांग की है कि रींगस, ठीकरिया टीआई लगाया जाये।जिससे रोड़वंज बसों को ठहराव हो सके। पूर्व में भी में कई बार स़ंबंधित डिपों के सभी मुख्य प्रबंधकों, मंत्रियों को ज्ञापन दे चुके है। लेकिन जयपुर में बैठी सरकार ग्रामीणों की पीड़ा का समाधान नहीं कर सकी। आक्रोशित ग्रामीणों का कहना है कि सरकार को सवारीयां बैठाने से घाटा हो रहा है क्या। बावड़ी व ठीकरिया दोनों गांव दर्जनों गांवों से जुड़े है। दोनों गांवों में बस स्टैण्ड पर सवारीयों की काफी भीड़ रहती है। कई सालों से बावड़ी व ठीकरिया गांव में एक्सप्रैस रोड़वज बसों का ठहराव होने के बावजूद भी बसें नहीं रूक रही है। सवारीयों के हाथ देने के बाद भी बसों को नहीं रोकते है। इतना ही नहीं एनएचएआई द्वारा बनाये गये सर्विस रोड पर बस स्टॉप धूल फांक रहे है। ग्रामीणों व सवारीयों का कहना है कि डबल इंजन की सरकार होते हुए भी ठीकरिया व बावड़ी में रोडवेज बसों का ठहराव करवा नहीं सकती । मलिकपुर, शाहपुरा, सामोता का बास, बावड़ी, ठीकरिया, ज्ञानपुर,लाडपुर, पुजारी का बास सहित दर्जनों गांवों के लोगों में अक्रोश व्याप्त हो रहा है। सवारीयों व ग्रामीणों की जुबानी है कि मुख्यमंत्री साहब जरा हमारी भी पीड़ा देखो। जिससे सरकार को आथिर्क चुना नहीं लग सके।

