अमरोहा

अमरोहा में चोर समझकर संभल के युवकों को पीटा

पानीपत से लौट रहे मजदूरों की कार तोड़ी, चार युवक लहूलुहान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जिले के डिडौली थाना क्षेत्र के गांव पतई खालसा में ग्रामीणों ने चोर समझकर संभल जिले के छह युवकों को पीट दिया। ये युवक पानीपत से अपने गांव लौट रहे थे। ग्रामीणों ने उनकी कार भी तोड़ दी और चार युवकों को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया।घटना शुक्रवार रात की है। संभल के असमोली थाना इलाके के गांव गालमपुर के छह युवक पानीपत की रुई फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं। वे कार से अपने गांव लौट रहे थे। जब वे अमरोहा के पतई खालसा गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझकर रोक लिया। अमरोहा जिले के गांवों में चोरी की घटनाओं के कारण ग्रामीण रातों में जागते हैं। ग्रामीणों को शक था कि ये युवक चोरी करने आए हैं। इसलिए उन्होंने युवकों को पकड़कर पीटा और उनकी कार तोड़ दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों घायल युवकों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पता चला कि ये युवक मजदूर हैं और पानीपत की रुई फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने गांव लौट रहे थे। इससे पहले भी कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें ग्रामीणों ने चोर समझकर बेगुनाहों को पीटा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button