सिंगरौली
“नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के अंतर्गत फैक्ट्री, छात्रावास, धार्मिक स्थल, कारखानों में चला विशेष जनजागरूकता
सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार चल रहे विशेष जागरूकता कार्यक्रमों को जनता का मिल रहा भरपूर समर्थन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार दिनांक 15 से 30 जुलाई 2025 तक “नशे से दूरी है जरूरी” विषय पर सिंगरौली जिले में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह प्रदेशव्यापी अभियान पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर पीएस परस्ते के पर्यवेक्षण में तथा एसडीओपी एवं थाना प्रभारियों के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
इन थाना/चौकीयों द्वारा आयोजित हुआ कार्यक्रम
थाना विंध्यनगर द्वारा सेमरा बाबा मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाकर, सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया गया। थाना परिसर में ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों सहित पुरुषों व महिलाओं को एकत्रित कर जागरूकता कार्यक्रम किया गया एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एनटीपीसी लेबर गेट पर श्रमिकों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई गई। एनटीपीसी पावर प्लांट स्थित CISF कार्यालय एवं अग्निशमन यूनिट में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कर्मचारियों को जागरूक किया गया। हर स्थान पर हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण के माध्यम से नशामुक्ति का संदेश सशक्त रूप से दिया गया
थाना बैढ़न द्वारा जनजातीय सीनियर बालक छात्रावास बैढ़न एवं में छात्रों के बीच उपनिरीक्षक रूपा अग्निहोत्री, प्रधान आरक्षक शिवम सिंह और आरक्षक अभिमन्यु उपाध्याय की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित कर शपथ दिलाई गई। चौकी खुटार द्वारा ग्राम गहिलरा में नागरिकों को नशे से होने वाले दुष्परिणाम बताए गए एवं ‘नशे को कहें ना’ पोस्टर पर हस्ताक्षर कराए गए। चौकी निवास द्वारा जनजाति बालक छात्रावास में बच्चों को नशे के विरुद्ध जागरूक कर शपथ दिलाई गई। थाना चितरंगी द्वारा CM RISE स्कूल में श्रमिक, कर्मचारी एवं निर्माण कार्य में लगे लोगों को जागरूक कर शपथ दिलाई गई। चौकी जयंत द्वारा IDL कंपनी में कर्मचारियों को नशे के विरुद्ध प्रेरित किया गया। महिला थाना द्वारा ग्रामीण स्वरोजगार छात्रावास में छात्राओं को संबोधित कर जागरूकता व शपथ ग्रहण कराया गया। थाना मोरवा द्वारा Calibar O.B कंपनी में कर्मचारियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया। थाना नवानगर द्वारा निगाही परियोजना विवेक नगर गेट पर श्रमिकों को संबोधित कर नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। थाना जियावन द्वारा कस्तूरबा गांधी छात्रावास इटार देवसर में छात्राओं व स्टाफ को नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए शपथ ग्रहण कराया गया।



