
नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
बैतूल। भारतीय बौद्ध महासभा, शाहू फूले वरिष्ठ नागरिक जनजागृति समिति और धरना प्रदर्शन समिति ने जिला प्रशासन को राष्ट्रपति के नाम से ज्ञापन सौंपा और धरना प्रदर्शन किया। इस संबंध में एमएल पाटील ने बताया कि वर्तमान में महाबोधि महाविहार (बौद्ध विहार) गैर बौद्धों के आधिपत्य में हैं। जहां पर बौद्ध धर्म के विपरीत कर्मकांड हो रहें हैं। नामदेव नागले और त्रिलोक लोखंडे ने कहा कि हमारी मांग है कि महाबोधि महाविहार बौद्धों के नियंत्रण में दिया जाए और बीटी एक्ट 1949 समाप्त कर महाबोधि महाविहार को गैर बौद्ध से मुक्त किया जाए। कार्यक्रम को बीआर भुमरकर, अंतुसिंग मर्सकोले, एसडी जावलकर, भीमराव नागले, पुष्पा मर्सकोले, रमेश गायकवाड़, वृंदा नागले ने भी संबोधित किया। धरना कार्यक्रम को सफल बनाने में तुकाराम लोखंडे, मधु पाटील, धन्नू झरबड़े, मानिकराव कापसे, महादेव पाटील का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन एमएल पाटील और आभार बंशीलाल मासोदकर ने व्यक्त किया।



