
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
12 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या
पीड़ित परिजनों की शिकायत पर प्रशासन ने कब्र से शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम…
रिपोर्ट में कुकर्म की हुई पुष्टि , मासूम बच्चे की विरोध करने पर हुई थी हत्या …
पुलिस ने आरोपी मौलवी को भेजा जेल…
हापुड़ (यूपी) – यूपी के जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर गांव में मदरसे के मौलवी की हैवानियत का मामला सामने आया है। मदरसे में पढ़ने वाले 12 वर्षीय बच्चे के साथ मौलवी / इमाम शहजाद ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया । मासूम बच्चे द्वारा विरोध करने पर मौलवी शहजाद ने बच्चे की हत्या कर दी। इसके साथ ही आरोपी मौलवी ने मासूम की मौत को लेकर परिवार के लोगों को गुमराह करये हुए बच्चे का दफीना तक करवा दिया । लेकिन शव को दफनाते समय परिजनों ने मासूम के शरीर पर चोटों के निशान देखे , जिसके बाद परिजनों को शक हुआ और मृतक के बड़े भाई ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई । जिसके बाद प्रशासन ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद आरोपी मौलवी शहजाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार , हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के उबारपुर गांव में बारह वर्षीय बच्चे से मस्जिद के इमाम / मदरसे के मौलवी शहजाद ने कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया था । घटना के बाद 12 वर्षीय मासूम की मौत हो गई । आरोपी द्वारा मासूम की मौत को लेकर परिवार के अन्य लोगों को गुमराह तक किया गया । लेकिन दफनाने के समय परिजनों ने मासूम के शरीर पर चोटों के निशान पाए। इसके बाद परिजनों को शक हुआ और मृतक के बड़े भाई ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि , 9 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे उन्हें मदरसे से फोन द्वारा सूचना दी गई कि उनके भाई की मौत हो गई है। जिसके बाद उन्होंने आरोपी मौलवी ( मृतक बच्चे का रिश्ते में जीजा ) शहजाद जो कि उनकी बहन का पति भी है, उसको फोन किया लेकिन आरोपी इमाम ने फोन नहीं उठाया। आरोपी द्वारा कुछ घंटो बाद परिवार के अन्य सदस्यों से बात की गई और उन्हें बताया कि मासूम की मौत तबीयत खराब होने के कारण हो गई है । आरोपी मौलवी , मृतक मासूम का रिश्ते में जीजा लगता है और मस्जिद में इमाम भी है । , 12 वर्षीय मासूम पढ़ाई करने के लिए अपनी बहन के घर कुछ समय से रह रहा था और अपने जीजा शहजाद के मदरसे में पढ़ने जाता था ।
पिलखुवा की सीओ अनीता चौहान ने बताया कि , 9 जुलाई को हाफिजपुर थाना क्षेत्र के उबारपुर गांव में एक बच्चे की मौत हो गई थी । मृतक बच्चा अपने जीजा के घर पर रहकर मदरसे में पढ़ाई करता था। मृतक बच्चे के परिजन डासना के रहने वाले हैं । जहां पर उसका अंतिम संस्कार ( दफीना ) कर दिया गया था । बाद में परिजनों को संदेह हुआ, जिसके बाद शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुकर्म की पुष्टि के बाद आरोपी मौलवी शहजाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।…



