बाराबंकी

बारिश के चलते हैं रास्ते पर निकलना हुआ मुश्किल स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। तहसील नवाबगंज अंतर्गत विकास भवन प्राइमरी स्कूल के निकट नया कोठीडीह वार्ड नं 09 में बारिश के चलते कच्चे रास्ते पर कीचड़ हो जाने के कारण निकलना मुश्किल हो गया है। जिसकी शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों से की गई लेकिन अभी तक इस तरफ ध्यान नहीं दिया गया। वही स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि विगत कई वर्षों से हम लोग मकान बनाकर रह रहे लोगों के घरों के सामने नाली व सड़क का निर्माण कार्य नहीं कराया गया है। बरसात हो जाने से घरों के सामने काफी पानी भर गया है,जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। काफी पानी भरा होने से मच्छर अत्यधिक है, जिससे गंभीर बीमारियों की समस्या बनी हुई है जिससे चलते स्थानीय लोग काफी परेशान है। उक्त के दृष्टिगत लोगों के घरों से लेकर डामर रोड तक लगभग 200 मीटर रोड एवं नाली का निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की गई है। उक्त कार्य के लिए प्रार्थीगणों द्वारा कई बार अनुरोध किया गया था,लेकिन अभी तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी इस संबंध में ध्यान नहीं दे रहा है,अभी तक यह कार्य नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों में संजय कुमार,अमन पाल,सुशीला देवी,सुरेश कुमार,अजय भदोरिया,विश्वनाथ पाल,रिंकू गुप्ता,मुकेश शर्मा,जंग बहादुर सिंह,इंद्रपाल,राम भवन पाल,ललित कुमार,विनोद यादव,सतीश यादव सहित स्थानीय लोग इस समस्या से काफी परेशान है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button