बिजनौर

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

बिजनौर। प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि बिजनौर की जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी केवल मनोरंजन का माध्यम ही नहीं है अपितु इससे लोगों को रोजगार व व्यवसाय के अवसर मिलते है, जिले के उत्पादों को एक प्लेटफार्म मिलता है, जिसका प्रचार प्रसार पूरे देश में होता है । वह जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी का उद्घघाटन करने के बाद नगर पालिका परिषद बिजनौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे ।
इंदिरा बाल भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा यह प्रदर्शनी जिले की न केवल विरासत को समेटे हुए हैं, अपितु प्रदर्शनी में किसानों को वह अन्य लोगों को नई-नई तकनीक की जानकारी मिलती है,सरकार की योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचती है,किसानों को खेती में प्रयुक्त होने वाले नये नये उपकरणों की जानकारी भी प्रदर्शनी के माध्यम से मिलती है। उन्होंने लोगों से प्रदर्शनी की गरिमा को बनाए रखने और 45 दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी का आनंद उठाने का आह्वान किया ।
भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान उर्फ बॉबी की अध्यक्षता व विकास अग्रवाल के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता हरजिंदर कौर, पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि, राजीव सिसौदिया, पूर्व विधायक डॉ इंद्रदेव सिंह, विनय राणा, डॉ बीरबल सिंह को सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि प्रदर्शनी गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है, इसमें आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्तरीय होते हैं जो लोगों को स्वस्थ मनोरंजन देते हैं ,सभी को सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद भी लेना चाहिए । कार्यक्रम में  जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, एसडीम ,पुलिस क्षेत्राधिकारी राकेश वशिष्ठ, अधिशासी अधिकारी विकास कुमार, सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी , अवर अभियंता जलकल गौरव कुमार शर्मा,अवर अभियंता निर्माण यशवंत सिंह मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button