मेरठ
विद्यालयों में रंगोली एवं प्रदर्शनी का किया आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मेरठ। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद के विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन रोस्टर के अनुसार किया जा रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत, प्रथम चरण में 867 विद्यालयों की दीवारों एवं बोर्ड तिरंगा से प्रेरित कला से सजाए गए। 356 विद्यालयों में प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 985 विद्यालयों में रंगोली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि द्वितीय एवं तृतीय चरणों में दिए गए निर्देशों के अनुरूप विद्यालयों में कार्यक्रमों के कार्यवाही की जा रही है।


