रामपुर शाहबाद
शाहबाद क्षेत्र के गांव ववनपुरी में संदिग्ध परिस्थितियो में युवक की मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
रामपुर शाहबाद । संदिग्ध परिस्थितियों में गई युवक की जान ने पूरे गांव में सन्नाटा छा दिया।परिजनों ने रात में ही अंतिम संस्कार भी कर दिया, जिससे ग्रामीण दबी जुबान में विभिन्न प्रकार की चर्चा करने लगे। आपको बताते चलें कि ग्राम ववनपुरी में 24 वर्षीय रामदास पुत्र परमेश्वरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रामदास लोधी राजपूत बिरादरी के थे और उनका लगभग पांच माह पूर्व ही 23 वर्षीय राजवती के साथ विवाह हुआ था। रात के अंधेरे में ही रामदास का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया जिससे गांव में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं होने लगीं। कोई फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कर रहा था तो कोई छत से नीचे गिरकर मौत होने की बात कर रहा था। रामदास तीन भाइयों में सबसे छोटा भाई था। फिलहाल खबर लिखे जाने तक परिवार के किसी भी सदस्य की ओर से कोतवाली में तहरीर नहीं दी गई है।

