झांसी

दांडी पार्क में क्षतिग्रस्त प्रतिमाएं देख धरने पर बैठे कांग्रेसी

पूर्व मंत्री बोले - महात्मा गांधी की प्रतिमा की हाथ-पैर की उंगलियां टूटीं 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झांसी। भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर माल्यार्पण करने दांडी पार्क पहुंचे कांग्रेसी कई प्रतिमाएं क्षतिग्रस्त देखकर भड़क गए। इसमें महात्मा गांधी की भी प्रतिमा शामिल है। इसके विरोध में कांग्रेसियों ने धरना शुरू कर दिया। सूचना पर रेलवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो दिन में प्रतिमाएं ठीक कराने का आश्वासन दिया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि जब वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दांडी पार्क पहुंचे तो प्रतिमा के हाथ-पैर की उंगलियां टूटी हुई थीं। उनकी लाठी गायब है। ये बापू का अपमान है। अन्य प्रतिमाओं से भी छेड़छाड़ की गई है।
उन्होंने कहा कि इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब मंडलीय रेल प्रबंधक को इसकी जानकारी दी गई तो रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और नवाबाद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पूर्व मंत्री ने कहा कि सोमवार को प्रतिमाएं ठीक कराने का आश्वासन दिया गया है। इस पर कांग्रेसियों ने धरना समाप्त कर दिया है। जिलाध्यक्ष देशराज रिछारिया ने प्रतिमाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई और प्रतिमाएं सुरक्षित रख्खने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की है l
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button