पाकुड़

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने पाकुड़ रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

Minister Deepika Pandey Singh hoisted the flag at Pakur Rani Jyotirmoy Stadium

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में आयोजित 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह के बतौर मुख्यातिथि झारखण्ड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने ससमय- अवधि में ही ध्वजारोहण किया और सलामी दी। इससे पहले वे परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों समेत कर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही झारखण्ड की उपलब्धियों समेत पाकुड़ की सार्वांगीण विकास की दिशा में की गई कार्ययोजना को भी दर्शाया। जिला प्रशासन की ओर से मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वही इस अवसर पर सुरक्षा बलों की तैनाती देखी गई, सुरक्षा बलों के द्वारा हर गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही थी। इस अवसर पर डीसी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, डीएफओ सौरभ चन्द्रा, डीडीसी महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, आईटीडीए अरुण कुमार एक्का, डीपीआरओ प्रीतिलता मुर्मू, जिला शिक्षा अधीक्षक नयन कुमार एसडीओ साईमन मरांडी, डीएमओ राजेश कुमार अन्य समेत काफी संख्या में पाकुड़ वासी मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button