रामपुर शाहबाद
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन ने कार्यालय पर किया ध्वजारोहण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शाहबाद पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रजिस्टर्ड के कार्यालय पर अध्यक्ष आफताब ने ध्वजारोहण किया। उसके बाद सभी लोगों ने राष्ट्रीय गान गाया और अपने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान संरक्षक वीपी विद्यार्थी, महासचिव सिफत मियां, संस्थापक एहसान खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुहैल खां, उपाध्यक्ष राजीव भटनागर, उपाध्यक्ष शराफत हुसैन हस्सानी, उपाध्यक्ष आकाश शंकर, संगठन मंत्री विनोद गुप्ता, विधिक सलाहकार अभिषेक शर्मा, कोषाध्यक्ष मुस्तफा अली, महिला अध्यक्ष नेहा गुप्ता, सचिव जहीर खां, सचिव सुमित कश्यप, सचिव इरफान मलिक, तकरीर अहमद, फैजी खा, शान आदि रहे।



