रामपुर शाहबाद
पूर्व विधायक वरिष्ठ भाजपा नेता ने फीता काट कर किया शोभा यात्रा का शुभारंभ।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। जन्माष्टमी के उपलक्ष में रविवार को कस्बे में भगवान श्रीकृष्ण की फूलडोल शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियों की धूम रही। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक एवम ब्लॉक प्रमुख पति काशीराम दिवाकर और भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेश बाबू गुप्ता ने फीता काट कर किया जिसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज पंत ने धार्मिक पताका फहराकर शोभायात्रा को रवाना , शोभायात्रा कस्बे के अस्थल मंदिर से शुरू हुई, जो विभिन्न कोतवाली से मैन मार्केट बजरंग चोक,शेखों वाला चोक से होती हुई बंगाली तिराहा से एसबीआई बैंक बिलारी अड्डा से जयतोली रोड स्थित कंश वध स्थल पहुंची जहां कृष्ण लीला के बाद आयोजित मेले में कंश वध किया गया शोभायात्रा में झूला झूलते श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, बजरंग बली, कंस आदि की करीब एक दर्जन झांकियां शामिल रहीं। बैंडबाजे के कलाकार धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह फूल बरसा कर लोगों ने स्वागत किया। आयोजन में इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल , कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता , महाप्रबंधक मुकेश चंद्र गुप्ता, मंत्री गोपाल गुप्ता ,मयंक अग्रवाल , अन्नू रावत आदि मौजूद रहे।



