रांची

मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा……. ‌

Minister Dr. Irfan Ansari said.......

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
रांची। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डाक्टर इरफान अंसारी ने लिखा है कि यह एक बहुत ही गर्व की बात है कि झारखंड की मेहनत और संघर्ष को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सराहा है। ICMR द्वारा किए गए RATIONS अध्ययन को दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए आदर्श मॉडल बताना झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि “मैंने झारखंड सरकार ने” स्वास्थ्य क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कदम उठाए हैं, जैसे कि शव को पैसे के अभाव में अस्पताल में रोकने पर पूर्ण प्रतिबंध, एशिया का सबसे बड़ा अस्पताल – RIMS-2 की घोषणा, रांची सदर को आयुष्मान भारत में अव्वल लाना और पूरे राज्य में टीबी मुक्त झारखंड अभियान। उन्होंने लिखा कि यह सराहना न केवल डॉ. इरफान अंसारी के प्रयासों का परिणाम है, बल्कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन Hemant Soren एवं हर झारखंडवासी के सहयोग और विश्वास का भी नतीजा है। उन्होंने लिखा कि आलोचनाओं के बावजूद, मैं मजबूत नेतृत्व और झारखंड सरकार की मेहनत ने आज WHO की सराहना हासिल की है। यह झारखंड के लिए एक नए युग की शुरुआत है, जहां स्वास्थ्य क्रांति का केन्द्र बनने की दिशा में राज्य आगे बढ़ रहा है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button