
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। बीते राॅयल रेसिडेंसी होटल के सभागार में की गयी। इस बैठक में जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत के नेतृत्व में पाकुड़ जिला कमेटी के विस्तार से सम्बंधित विषयों पर विचार विमर्श किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं को गांव- गांव तक दुर्गा सोरेन सेना का सदस्यता अभियान चलाने का आवश्यक दिशा- निर्देश दिया गया। जिला अध्यक्ष उज्जवल भगत ने कहा कि दुर्गा सोरेन सेना गरीब, वंचित शोषित एवं पीड़ित व्यक्तियों के समस्याओं को लेकर एक सामाजिक संगठन अग्रसर के लिए संगठन को मजबूत कर रहे हैं। और जितने भी समस्याएं सरकार तक पहुंचने का काम करेगी। इस मौके पर जिला महामंत्री परमजीत कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष तारिक परवाज़, आदित्य पांडे, शकीला बीबी, रेशमा बीबी, अरूण केजरीवाल, राजा चक्रवर्ती, आफताब खान, राब्बेकुल शेख, धर्मेंद्र जायसवाल आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।



