अमरोहा

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक अमरोहा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ शक्तिकरण एवं मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत हसनपुर क्षेत्र के ग्राम धौरिया में शक्ति केंद्र कुदेनी के कार्यकर्ताओं एवं बूथ समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित विधान सभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में देश ने अभूत पूर्व तरक्की की है। विश्व पटल पर देश का सम्मान बढ़ा है। आज भारत विकसित देशों की पंक्ति में खड़ा है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक एकता और श्रेष्ठ भारत के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी द्वारा बूथ शशक्तिकरण एवं मतदाता पुनरीक्षण के कार्यक्रम आयोजित कराए जा रहे हैं। श्री शर्मा ने एकजुट होकर अभियान सफल बनाने की कार्यकर्ताओं से अपील की। इस अवसर पर भोजराम सिंह, देवेंद्र खड़गवंशी, पूरन सिंह, महेंद्र सिंह, नन्हे सैनी, उमेश शर्मा, इकबाल सिंह, मोहित, मोनी, विपिन कुमार, सोनू कुमार छोटन आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button