पाकुड़

यार मोहम्मद की दरियादिली की हो रही है तारीफ, लोग दे रहे हैं दुआ

Yaar Mohammad's generosity is being praised, people are praying for him

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम पियादपुर के रेलवे लाइन के निकट रास्ता बहुत ही खराब होने के कारण ग्रामीणों को अपने- अपने घर आने- जाने में बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। आम- जनों ने समाजसेवी सह- कांग्रेस के वरीय पदाधिकारी यार मोहम्मद के समक्ष शनिवार को अपनी समस्याओं को जैसे ही पेश किया। वे देर न करते हुए स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत अपनी निजी गाड़ी/ वाहन से पत्थर धुलाई कर उक्त स्थल पर गिराने का आदेश दिया और रास्ता को ठीक करने हेतु मजदूरों को लगा दिया। ताकि खराब रास्ता ठीक हो जाने के बाद लोगों को आवागमन में सुविधा हो सके। स्थानीय लोगों ने समाजसेवी सह- कांग्रेसी नेता यार मोहम्मद(यारी) को धन्यवाद ज्ञापित किया। सड़क मरम्मत कार्य करने पर लोगों में खुशी की आलम व्याप्त रहा। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष ( पाकुड़) शाहीन परवेज भी उपस्थित थे। लोगों ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, निसात आलम जिंदाबाद, तनवीर आलम जिंदाबाद, आलमगीर आलम जिंदाबाद के जोरदार नारा लगाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button