अमरोहा

शांतिपूर्ण एवं सौहार्द तरीके से मनाई त्योहार- थाना अध्यक्ष विकास कुमार चौधरी

गणेश चतुर्थी एवं ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के संबंध में मीटिंग का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सैद नगली। सभी लोग त्योहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाऐ, कोई भी नई परंपरा न डालें। त्यौहार समाज में नई उमंग आपसी सौहार्द पैदा करते हैं। सोमवार को थाना सैदनगली में आगामी त्योहारों गणेश चतुर्थी और ईद मिलादुन्नबी के संबंध में संभ्रांत लोगों की मीटिंग का आयोजन किया गया। थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने सभी से त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज में नई उमंग पैदा करते हैं। त्यौहारों को मिलजुल कर मनाओ तो आनंद की अनुभूति होती है। लेकिन त्योहारों पर किसी भी नई परंपरा को न डालें। जुलूस के लिए जो रास्ते निर्धारित हैं उन्ही पर जुलूस निकाला जाए। जुलूस से संबंधित लोगों ने भी अपने-अपने विचार रखे और भरोसा दिलाया कि वह त्योहारों को अच्छी प्रकार से मनाएंगे, कोई भी ऐसा कार्य नहीं करेंगे जिससे समाज एवं किसी भी व्यक्ति के लिए परेशानी उत्पन्न हो। इस मौके पर राजीव बजरंगी, मुकेश गुप्ता, अनुज अग्रवाल, मोहम्मद इमरान, फजल अब्बास, मुफ्ती अख्तर रज़ा, रहीमुददीन साबरी, अलाउद्दीन सैफी, दिलशाद हुसैन, हाफिज अफसर, शाकिर मसऊदी, शहाबुद्दीन सैफी, मैराज अली, मौ० इरशाद, शाहिद, नदीम अंसारी, जाकिर मंसूरी, जमशेद आलम, इमरान अंसारी, आफक़ अंसारी, आलम अंसारी, जुनैद अंसारी, वसीम अंसारी, मौलाना गुलाम हुसैन, आस मोहम्मद , शमसुद्दीन सैफी,  आरिफ सैफी, शराफत सैफी, तालिब सैफी सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button