अमरोहा
अमरोहा में युवक का खतरनाक बाइक स्टंट,
चलती बाइक पर खड़े होकर किया स्टंट, पुलिस पहचान करने में जुटी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा : जनपद के बछरायूं थाना क्षेत्र में एक युवक का बाइक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है।सोशल मीडिया पर प्रसिद्धि पाने की चाह में युवक ने यह रील बनाई। वीडियो से स्पष्ट है कि युवक को पुलिस कार्रवाई का कोई भय नहीं है। उसने सार्वजनिक सड़क पर यह स्टंट कर अपनी और दूसरों की सुरक्षा को जोखिम में डाला।स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। सर्किल सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की कार्रवाही की जाएगी। इस तरह के स्टंट न केवल कानून का उल्लंघन करते हैं, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों के लिए भी खतरा बनते हैं। ऐसे वीडियो से युवाओं में गलत संदेश जा सकता है।



