भाकिसं के कार्यकर्ता ने मनाई भगवान बलराम की जयंती।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
अमरोहा। भाद्रपद शुक्ल पक्ष षष्ठी विक्रम संवत 2082 शुक्रवार सन 2025 कृषि देवता भगवान बलराम जयंती किसान दिवस के अवसर पर अपने गांव मिर्जापुर डूंगर में भारतीय किसान संघ के प्रांत उपाध्यक्ष चौधरी नरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शर्मा,ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य जयप्रकाश शर्मा,ग्राम समिति अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा एवं अनुज शर्मा,हिमांशु शर्मा,राहुल शर्मा, प्रियांक शर्मा,निर्यांक शर्मा,केशव शर्मा,पूर्व प्रधान विनोद कुमार,धर्मपाल सिंह मनीष कुमार,नित्यानंद शर्मा,आचार्य प्रशांत भारद्वाज,अनिल कुमार शर्मा आदि समस्त ग्राम वासियों (भारतीय किसान संघ)के सदस्यों के साथ भगवान बलराम जी का जन्मदिन बड़े हर्षोल्लाह से मनाया गया उसके उपरांत सभी को प्रसाद वितरण किया गया उधर जिला उपाध्यक्ष पुनीत चौहान के कैंप कार्यालय लालू नगला पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता इकट्ठे हुए तथा भगवान बलराम जी का जन्मदिन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया और इसके बाद सभी को प्रसाद वितरित किया गया। भगवान बलराम लीलाओं का वर्णन किया जिला मंत्री आलोक चौहान ने बताया कृषि के देवता भगवान बलराम को कृषि के देवता के रूप में पूजा जाता है, और वह हल को अपना प्रतीक मानते हैं।
शक्ति और बल भगवान बलराम को शक्ति और बल का प्रतीक माना जाता है, और वह अपने भाइयों और मित्रों की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष पुनीत चौहान , जिला मंत्री आलोक चौहान , ब्लॉक मंत्री अनुज चौहान प्रतीक चौधरी सानू चौहान अंकुर आदि रहे ।



