झुंझुनू

राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह 1 सितंबर को होगा आयोजित, प्रतिभागियों की छठी सूची जारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं सूरजगढ़। राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा प्रतिभागियों की छठी सूची जारी करने के साथ ही गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह के यूनिक और ऐतिहासिक होने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर 1 सितंबर 2025 को सूरजगढ़ के होटल रानी बाग में आदर्श समाज समिति इंडिया के तत्वाधान में गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। आदर्श समाज समिति इंडिया की राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा आज शनिवार 30 अगस्त को संस्थान के अध्यक्ष और चयन समिति के प्रमुख धर्मपाल गाँधी के नेतृत्व में वर्ष 2025 का गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड पाने वाले प्रतिभागियों की छठी सूची जारी की गई है। संस्थान के इतिहास में यह पहला मौका है, जब तीन सूचियों से ज्यादा प्रतिभागियों की सूची जारी की गई हैं। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी मनजीत सिंह तंवर, काजड़ा सरपंच मंजू तंवर, उप-सरपंच राकेश कुमार मनीठिया, सक्रिय कार्यकर्ता विनोद सोनी, शिक्षाविद् जगदीश प्रसाद सैन, धीर सिंह आदि अन्य लोग मौजूद रहे। संस्थान द्वारा पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर सैकड़ों प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। आदर्श समाज के प्रणेता और गाँधीवादी समाजसेवी श्री बजरंग लाल गाँधी की पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाला यह सम्मान समारोह राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है और प्रतिभाओं का चयन भी राष्ट्रीय स्तर पर किया गया है। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने बताया कि संस्थान के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जाने वाला यह सातवाँ कार्यक्रम है। हर वर्ष श्री बजरंग लाल गाँधी स्मृति दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को राष्ट्रीय पुरस्कार गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जाता है। अबकी बार का राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान समारोह अनूठा और बेमिसाल होने जा रहा है; क्योंकि प्रतिभागियों की अब तक 6 सूची जारी हो चुकी हैं। चयन समिति द्वारा जारी की गई छठी सूची में अलवर से फूलचंद वर्मा, खुडानिया झुंझुनू से नरेंद्र सिंह शेखावत, बारां राजस्थान से प्रहलाद बैरवा, छापड़ा पिलानी से दीपचंद लाखवान, जयपुर से शीतल सैन, गौरव लाड़ना, कमल चन्द कलोसिया, मूलचंद शर्मा, झुंझुनू जिले के पिचानवां से किसान नेता बजरंग लाल बराला, मलसीसर से डॉ. पुष्कर दत्त, नवलगढ़ से सुरेंद्र सिंह ख्यालिया, सूरजगढ़ से बाबूलाल बडगूजर, मैनपुरी उत्तर प्रदेश से प्रभाकर मिश्र ‘सहर’, झुंझुनूं से चंद्रकला चौधरी व रितु गढ़वाल, नोएडा उत्तर प्रदेश से आभा कुमारी, मेरठ से रोहित कुमार, बारां राजस्थान से रक्तदाता भूपेन्द्र पंकज, भापर से जगदीश प्रसाद सैन, काजड़ा से अशोक कुमार कुमावत, सांखू सीकर से वृक्ष मित्र श्रवण कुमार जाखड़, चिड़ावा से फुटबॉल खिलाड़ी नेहा सैनी आदि को गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड-2025 के लिए चयनित किया गया है। अब तक जारी की गई 6 सूचियों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तकरीबन 132 प्रतिभागियों को देश भर से गाँधी सेवा रत्न अवॉर्ड के लिए चयनित किया गया है। समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी सुदेश खरड़िया के नेतृत्व में आकाश योग केन्द्र के बच्चों द्वारा योग कला का अद्भुत प्रदर्शन किया जायेगा। कार्यक्रम में योग कला और सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया जायेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button