
नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त मनीष कुमार ने प्रयास कार्यक्रम, नामांकन और उपस्थिति, एमडीएम, मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार, इको क्लब, स्वच्छ विद्यालय एवं हरित विद्यालय रेटिंग एवं आईसीटी चैंपियनशिप को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षात्मक बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। साथ ही उपायुक्त ने छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया, जिससे छात्रों की शैक्षिक प्रदर्शन में सुधार हो सके। मुख्यमंत्री स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार इस पुरस्कार का उद्देश्य विद्यालयों में स्वच्छता और स्वच्छता प्रथाओं को बढ़ावा देना है। आईसीटी चैंपियनशिप को लेकर उपायुक्त ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य आईसीटी स्कूलों में छात्रों की तकनीकी कौशल को बढ़ावा देना है। कालाजार को लेकर उपायुक्त ने कहा कि सभी बच्चों को प्रेरित करें कि अपने घर जाकर माता-पिता को बताएं कि कालाजार का छिड़काव घर में अवश्य करवाएं।



