सिंगरौली

अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, झलरी बना चैम्पियन

धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास की 8 गांवों के करीब 100 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। सरई तहसील अन्तर्गत धिरौली एवं सुलियरी परियोजना के आसपास के गांवों में युवाओं को खेलों के प्रति बढ़ावा देने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से सिंह स्पोर्टिंग क्लब, धिरौली द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शनिवार को धिरौली गांव में आयोजित फाइनल मुकाबले में झलरी की टीम ने धिरौली की टीम को 2-0 से हराकर विजयी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले सेमीफाइनल मैच में झलरी की टीम ने पोड़ीपाठ की टीम को हराया था और धिरौली की टीम ने सिरसवाह को शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले के लिए अपनी जगह बनाई थी।
दिनांक 29 और 30 अगस्त 2025 को धिरौली गांव स्थित शासकीय माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में आसपास के गांवों की कुल 8 टीमों के करीब 100 खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में ग्रुप A के अंतर्गत झलरी, बजौड़ी, सिरसवाह एवं पोड़ीपाठ की टीमें शामिल थीं, जबकि ग्रुप B में धिरौली, खनुआ, चारडांड एवं फाटपानी की टीमों ने हिस्सा लिया। अदाणी फाउंडेशन की तरफ से विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनका मनोबल बढ़ाने के लिए विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को अदाणी फाउंडेशन की तरफ से फुटबॉल जर्सी सेट के साथ फुटबॉल किट देकर सम्मानित किया गया।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए मैच के दौरान काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण खेल के मैदान में मौजूद रहे। इस फुटबॉल टूर्नामेंट के सफल आयोजन में धिरौली की सरपंच  विद्यापति कुशवाहा, धिरौली के उपसरपंच शिशुपाल सिंह, धिरौली के वार्ड सदस्य विनोद कुमार पनिका एवं अन्य स्थानीय ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। वहीं अदाणी ग्रुप की तरफ से विक्रम शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों की उपस्थिति में विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही धिरौली टीम के सुंदर लाल सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ एवं झलरी टीम के खिलाड़ी महकाम सिंह को ‘मैन ऑफ द टूर्नामेंट’ चुना गया और उन्हें पुरस्कृत किया गया। जबकि ‘बेस्ट गोलकीपर’ के लिए अमृतलाल सिंह, ‘बेस्ट प्लेयर’ के लिए नारायण सिंह एवं ‘बेस्ट रेफरी’ के लिए पप्पू सिंह को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
अदाणी फाउंडेशन का मानना है कि खेलों का महत्व सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे मनोवैज्ञानिक विकास के लिए भी आवश्यक है। खेल खेलने से हमारा मन ताजगी और सक्रियता से भर जाता है। यह हमारी मानसिक तनाव को कम करने में मदद करता है और हमें खुश एवं स्वस्थ रखता है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक इस तरह के टूर्नामेंट के आयोजन से स्थानीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है। गौरतलब है कि अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से स्थानीय युवा खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button