सिंगरौली

नगर निगम सिंगरौली की नई कमिश्नर सक्रिय…..

सविता प्रधान ने आदेश जारी कर दिए संकेत – "सफाई और विकास में कोई समझौता नहीं"

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में नई कमिश्नर के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद सविता प्रधान ने कड़े और अहम फैसले लिए हैं। उन्होंने नगर निगम को स्वच्छता, पारदर्शिता और विकास कार्यों के नए शिखर पर ले जाने के उद्देश्य से कई अधिकारियों के प्रभार बदले हैं।कमिश्नर द्वारा जारी आदेश में जहाँ कुछ अधिकारियों से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ वापस ली गई हैं, वहीं नए और सक्षम अधिकारियों को प्रभार सौंपा गया है। बताया जा रहा है कि यह कदम नगर निगम की कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा लाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
पूर्व कमिश्नर के कार्यकाल पर सवाल
लोगों का मानना है कि पूर्व कमिश्नर दया किशन शर्मा के कार्यकाल में निगम में भारी भ्रष्टाचार और मनमानी हुई थी। उनके नज़दीकी अधिकारियों को महत्वपूर्ण प्रभार सौंप दिए गए थे, जिससे पारदर्शिता प्रभावित हुई। सविता प्रधान ने पदभार संभालते ही ऐसे सभी संवेदनशील प्रभार छीनकर अन्य अधिकारियों को सौंपे हैं, जिससे यह साफ़ संकेत मिल रहा है कि अब निगम में पक्षपात और मनमानी नहीं चलेगी।
जनता की उम्मीदें बढ़ीं
नई कमिश्नर के फैसलों ने शहरवासियों में उम्मीद की नई किरण जगाई है। लोग मानते हैं कि यदि नगर निगम पारदर्शी ढंग से कार्य करेगा तो सिंगरौली को स्वच्छता, विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है।
बड़ा संदेश कमिश्नर का ,अनुमान
अनुमान है कि सविता प्रधान ने अपने आदेशों के जरिए साफ कर दिया है कि नगर निगम का मुख्य उद्देश्य जनता को सुविधाएँ उपलब्ध कराना और शहर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाना होगा। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि निगम के कामकाज में ढिलाई या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button