बिजनौर
हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर एक व्यक्ति की हुई मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के चक्कर चौराहे के पास स्थित चौधरी पुरम कॉलोनी में एक व्यक्ति की घर की छत पर काम करते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार कॉलोनी निवासी भूपेंद्र अपने मकान की छत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान वह मकान के पास से गुजर रही 33,000 वोल्ट की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कॉलोनी वीडियो का कहना है कि इस लाइन को लेकर कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई थी। मोहल्ला बसने के बाद भी बिजली विभाग ने लाइन शिफ्ट नहीं की। कुछ दिन पहले भी एक व्यक्ति इसी लाइन से घायल हुआ था। भूपेंद्र मेडिकल स्टोर चलाने के साथ खेती-बाड़ी का काम भी देखते थे। उनके तीन बच्चे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।



