रामपुर शाहबाद
धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी सरकार की आमद मरहबा से गूंज उठा मित्तरपुर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। शाहबाद क्षेत्र व नगर से लेकर देहात तक ईद मिलादुन्नबी को धूमधाम से मनाया गया जिस की तैयारी कई दिन से लोग आपने घरो पर रंग बिरंगी लाइट लगाकर कर रहे थे शुक्रवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर पत्ती पत्ती फूल फूल या रसूल या रसूल और सरकार की आमद मरहबा के नारो से पूरा गांव गूंज उठा आपको याद दिलाते चलें कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी को पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की यौमए पैदाइश सऊदी अरब के मक्का शहर में 571 ईसवी को हुई थी यह दिन इस्लामी कैलेंडर के अनुसार, तीसरी रबी उल अव्वल महीने का 12 वां दिन था. इस्लाम में इस दिन को ईद की खुशियों की तरह मनाते हैं, इसलिए इस पर्व को ‘ईदों की ईद’ कहा जाता है और इसे जश्ने ईद मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं और लोग जुलूस में मिठाइयां और खाने की चीजों को वाट कर खुशियां मनाते हैं इस मौके पर मित्तरपुर अहरोला की जामा मस्जिद के इमाम जावेद अली हाफिज नसीम खा व ग्राम प्रधान इंजमाम उल हक अब्दुल तैमूर खा मो सावेज़ खा इमरान खा उस्मान खा रियाज खा जावेद खा कामिल खा आमिर खान गोस मोहम्मद जरीफ खान नावेद नबी सब्बू वेग मुशर्रफ वेग इशक वेग असलम वेग आदि लोग मौजूद।




