पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, बाइक समेत तीन युवक गिरफ्तार
Police busted a bike thief gang, three youths arrested along with the bike

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शनिवार को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ तीन युवकों को धर दबोचा। पकड़े गये युवकों ने पूछताछ में न सिर्फ बाइक चोरी की घटना को स्वीकार किया, बल्कि अन्य साथियों के नाम का भी खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने बाजार समिति हाटिया से एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 सितंबर 2025 को पोस्ट ऑफिस के सामने से चोरी हुई आई स्मार्ट मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या JH21D 2641) की सूचना पुलिस को मिली थी। इस पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर मोटरसाइकिल चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान गोकुलपुर से बढ़चढ़ा की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस ने संदिग्ध तीन युवकों को रोका। तलाशी में उनके पास से वही चोरी की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पकड़े गये दो चोर पाकुड़ जिले के तथा एक पश्चिम बंगाल निवासी बताये जा रहे हैं।



