अमरोहा

प्रेम प्रसंग में शिक्षक की मौत का मामला

अमरोहा में कोर्ट के आदेश पर शिक्षिका और तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा के नौगावां सादात थाना क्षेत्र में एक दिलचस्प मामला सामने आया है। इंटर कॉलेज में संविदा शिक्षक फैसल की जहर से मौत के मामले में कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई है।गांव बीलना के रहने वाले फैसल की सहकर्मी शिक्षिका से प्रेम प्रसंग हुआ था। दोनों किराए के मकान में साथ रहने लगे थे। कहा जाता है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से निकाह भी कर लिया था। बाद में विवाद होने पर शिक्षिका ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया।फैसल को जेल जाना पड़ा। जेल से छूटने के बाद वह शिक्षिका पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने लगा। 19 अप्रैल को उसने कॉलेज में शिक्षिका पर पिस्टल तान दी। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इसके कुछ ही देर बाद फैसल की जहर खाने से मौत हो गई।परिजनों का आरोप है कि शिक्षिका ने फैसल को प्रेम जाल में फंसाया। उन्होंने कहा कि शिक्षिका ने दस लाख रुपये और एक प्लॉट हड़पने के लिए झूठा मुकदमा दर्ज कराया। साथ ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर फैसल को जबरन जहर पिलाकर मार दिया।फैसल के पिता की याचिका पर अदालत ने कार्रवाई के आदेश दिए। सर्किल सीओ अवधभान सिंह भदोरिया के अनुसार, शिक्षिका और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button