गोड्डा

महागामा में सघन वाहन जांच अभियान, 29,500 रुपये का चालान वसूला

नेशनल प्रेस टाइम्स व्यूरो
गोड्ड, महागामा (गोड्डा), महागामा थाना के सामने मुख्य सड़क पर जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भुदोलिया के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में डीटीओ कार्यालय के कर्मचारी मिट्टू मिश्रा और थाना के सशस्त्र बल के जवान सक्रिय रूप से शामिल रहे।जांच के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। बाइक चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस तथा प्रदूषण प्रमाण पत्र की बारीकी से पड़ताल की गई, जबकि चारपहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग देखा गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों से कुल 29,500 रुपये का चालान वसूला गया।इस दौरान अधिकारियों ने वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, क्योंकि यह न केवल आपकी सुरक्षा बल्कि आपके परिवार की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा करने की अपील की।यह अभियान सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन की जागरूकता पहल का हिस्सा है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी लाने और नागरिकों को सुरक्षित यात्रा के प्रति संवेदनशील बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button