ललितपुर

जिले में रोजगार व उद्यमिता के अवसर प्रदान करे सरकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
ललितपुर। समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के लखनऊ से आए मुख्यमंत्री के सलाहकार ज्ञानेन्द्रनाथ और नोडल अधिकारी अमृत त्रिपाठी को एक ज्ञापन देकर जिले के व्यापारियों के लिए युवा उद्यमी प्रकोष्ठ इन्क्यूबेशन सेंटर स्थापना एवं रोजगार सृजन की मांग रखी। बताया कि जिले के युवा आज अपार ऊर्जा, प्रतिभा और उत्साह से भरे हुए हैं, लेकिन जिले में रोजगार एवं उद्यमिता के अवसर अत्यंत सीमित होने के कारण अधिकांश युवाओं को पलायन करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पढ़ाई पूरी करने के बाद भी बेरोजग़ार रह जाते हैं, जिससे उनका मनोबल टूटता है और जिले की प्रतिभा बाहर चली जाती है। आज के समय में प्रधानमंत्री का सपना स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया आत्मनिर्भर भारत तभी साकार होगा जब ललितपुर जैसे पिछड़े जिलों में युवाओं को अवसर मिलेंगे। इसी दृष्टि से व्यापारियों ने चार सूत्रीय मांगों को रखा। व्यापारियों ने कहा कि उपरोक्त मांगों पर गंभीरता से कार्यवाही की जाती है तो अपेक्षित परिणाम मिल सकते हैं एवं ललितपुर के युवाओं को अपने ही जिले में रोजगार और व्यापार के अवसर मिलेंगे एवं पलायन रुकेगा और जिले की प्रतिभा यहीं टिकेगी। ललितपुर एक युवा उद्यमिता का हब बनकर सामने आएगा, व्यापार और उद्योग के क्षेत्र में जिले की पहचान प्रदेश और देश स्तर पर बनेगी। यह जानकारी व्यापारी नेता सुमित अग्रवाल ने दी है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button