सिंगरौली
जिले में आयोजित नेशनल लोक अदालत में 1494 प्रकरणों का हुआ निराकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश हितेंद्र सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में आज दिन शनिवार 13 सितंबर को वर्ष की तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला न्यायालय बैढ़न सिविल न्यायालय देवसर तथा सरई में आयोजित किया गया। जहां 1494 प्रकरणों का निराकरण हुआ।
जिले में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश सिसौदिया और अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेंद्र देव पांडेय द्वारा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया गया। शुभारंभ में समस्त न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, जिला न्यायालय के समस्त कर्मचारीगण मौजूद रहे। नेशनल लोक अदालत में निराकृत प्रकरणों के लिए अलग- अलग स्टॉल लगाये गये थे। जहां नगर पालिक निगम सिंगरौली, बिजली विभाग, बैंक के अलावा न्यायालय के प्रकरणों को लेकर भी स्टॉल लगाये गये थे। जहां सभी विभागो में जैसे बैंक धन वसूली मामले, श्रम एवं रोजगार विवाद मामले, बिजली बिल, जल बिल, अपराधिक समझौता, वैवाहिक मामले, एमएसीटी के अलावा अन्य सिविल मामले, राजस्व के मामले का निपटारा किया गया। बिजली विभाग केसंदर्भित मामले 147 थे। जिसका निस्तारित मामले 140 के ऐवज पुरस्कार राशि 2127493 था। जिसमें लाभांवित 263 हुये। इसी तरह अन्य मामलो का भी निराकरण किया गया। जहां लोक अदालत का लाभ लेने के लिए ज्यादातर उपभोक्ता नेशनल लोक अदालत में शिरकत की। बताया जाता है कि सुबह से ही प्रकरणों के निराकरण के लिए विधिवत संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी ज्यादा से ज्यादा मामलो का निपटारा करने के लिए लगे रहे।



