
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के थाना सैद नंगली क्षेत्र में मंगलवार देर रात चोरों ने दो जगह वारदात को अंजाम दिया। सैद नंगली कस्बे के मोहल्ला सैनी वाला में किसान भरत सैनी के घर चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई। गर्मी के कारण परिवार के सदस्य बरामदे में सो रहे थे। चोर घर से 90 हजार रुपये नकद, एक चांदी की चेन और सोने के गहने ले गए। सुबह परिवार को घर का सामान बिखरा मिला। सूचना पर कस्बा इंचार्ज अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने चोरों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी है। इसी रात चोरों ने नितिन वर्मा और रामवीर सैनी के खेतों पर बनी कोठरियों के ताले तोड़े। रामवीर की कोठरी से चोरी किया गया जनरेटर पास के खेत में मिला। पुलिस ने दोनों घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इन घटनाओं से क्षेत्र के किसानों और निवासियों में डर का माहौल है। उन्होंने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है।




