अमरोहा

बुखार से पीड़ित युवक की मौत

मेरठ में इलाज के समय तोड़ा दम, परिजनों ने बिना कानूनी कार्रवाई किया अंतिम संस्कार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद के हसनपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव शाहपुर खुर्द निवासी 19 वर्षीय धर्मेंद्र की मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह पिछले तीन दिनों से बुखार से पीड़ित था। गुरुवार देर शाम तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया था, जहां शुक्रवार सुबह 7 बजे उसने दम तोड़ दिया।युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शुक्रवार दोपहर शव को गांव शाहपुर खुर्द लाए। गमगीन माहौल में परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
परिवार का भरण-पोषण करता
धर्मेंद्र अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मां का बचपन में ही निधन हो गया था। वह नगर में एक सर्राफा की दुकान पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिजनों के अनुसार, धर्मेंद्र की शादी तय हो चुकी थी। दो महीने बाद पास के ही एक गांव से उसकी शादी होनी थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button