ललितपुर

आईसीडी द्वितीय के अधिशाषी अभियंता पर गंभीर आरोप

विभाग के अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
ललितपुर। सिंचाई निर्माण खण्ड-द्वितीय में अधिशाषी अभियंता (द्वैत कार्यभार) पर दूषित कार्यप्रणाली अपनाने, अभद्र व्यवहार करने और अवैध रूप से धन की मांग करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुये कर्मचारियों ने इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस सम्बन्ध में उ.प्र. सिंचाई विभाग सहायक अभियंता संघ व सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने एकराय होकर कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया।
अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों का आरोप है कि सिंचाई निर्माण खण्ड-द्वितीय में अधिशाषी अभियंता (द्वैत कार्यभार) द्वारा 3 जुलाई 2023 की शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जिसके परिप्रेक्ष्य में निरंतर धमकाते हुये अवैध रूप से धन मांगने, गालियां देने, अभद्रता कर प्रताडि़त किया जा रहा है। इस दूषित कार्य प्रणाली के विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया गया। संगठन ने बताया कि संघ सदस्य इनके साथ कार्य करने में असमर्थ हैं एवं लिखित रूप में 27 अक्टूबर 2025 को मुख्य अभियन्ता (परियोजना-बेतवा) झांसी एवं अधीक्षण अभियन्ता, सिंचाई निर्माण मण्डल, झांसी के समक्ष उपस्थित होकर साक्ष्यों सहित लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। लेकिन उस पर भी कार्यवाही नहीं हुयी। उन्होंने मांग उठायी कि अधिशाषी अभियंता का द्वैत कार्यभार समाप्त किया जाये या फिर पीडि़त अधिकारी व कर्मचारियों को अन्यत्र स्थानान्तरण किया जाये। इस दौरान अध्यक्ष सुरेन्द्र अहिरवार, अध्यक्ष रीतेश बंसल, सचिव मुराद खान, सचिव पंकज सिंघल, अध्यक्ष विपिन कुमार, उपाध्यक्ष दिलशाद हुसैन, रमाकान्त वर्मा, पूजा कुमारी, रेशम अहिरवार, राजेन्द्र बाबू, देवकुमार, अरूण कुमार, ओमप्रकाश खरवार, पंकज सेन, शैलेन्द्र सिंह, शालिकराम, संदीप, अविनाश, अवनीश यादव, रणविजय, अनुराग दीक्षित, आदित्य गुप्ता, सुनील कुमार, विकास कुमार वर्मा, लक्ष्मण सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, दीपक मालवीय, विकासदीप भारती, दीपक यादव, जितेन्द्र कुमार खरवार, के.के.वर्मा, राजेश गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह परमार, मनोज त्रिपाठी, अखिलेश कुमार गुप्ता, आकाश गुप्ता आदि इंजीनियर्स अधिकारी मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button