अमरोहा

महिला सुरक्षा पर सीएम योगी का संदेश

हसनपुर कोतवाली में लाइव प्रसारण, महिला सशक्तिकरण पर दिया जोर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में मिशन शक्ति अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय पुलिसकर्मियों और महिलाओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई है। उन्होंने एंटी-रोमियो टीम के गठन का जिक्र करते हुए छेड़छाड़ के मामलों में सख्त कार्रवाई की बात कही। योगी ने बताया कि हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किए गए हैं। महिलाओं की समस्याओं के लिए विशेष रूप से महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया
कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी, सीओ दीप कुमार पंत, कोतवाल प्रेम पाल सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अपराध निरीक्षक अमरपाल सिंह, कस्बा हसनपुर इंचार्ज राम प्रकाश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक अमित कुमार और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button