अमरोहा

सांप के डसने से मौसी भांजे अस्पताल में भर्ती

अमरोहा में छत पर सोते समय काटा, हायर सेंटर रेफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा जनपद की हसनपुर तहसील के लठीरा माफी गांव में एक सांप ने छत पर सो रहे दो लोगों को डस लिया। घटना में 22 वर्षीय सीमा और उनके 13 वर्षीय भांजे नवनीत घायल हुए हैं। नवनीत गढ़मुक्तेश्वर का रहने वाला है। परिजनों के मुताबिक, सीमा और नवनीत रात में एक चारपाई पर सो रहे थे।इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उन्हें हसनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. ध्रुवेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पीड़ितों की स्थिति नाजुक थी।
गांव में चिंता का माहौल
इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिवार के सदस्यों के अनुसार दोनों का इलाज जारी है। सीमा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना से गांव में चिंता का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में सोने से इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button