मुरादाबाद

भाजपा द्वारा आयोजित किया गया सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मुरादाबाद। भारतीय जनता पार्टी जिला एवं महानगर के तत्वाधान जिला अध्यक्ष आकाश पाल एवं महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला के नेतृत्व में संयुक्त रूप से केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्मेलन का आयोजन महानगर कार्यालय बुद्धि विहार पर किया  गया जिसमें मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एमएलसी हरी सिंह ढिल्लो, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा शामिल रहे ।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि सतेंद्र सिसोदिया,विशिष्ट अतिथि हरी सिंह ढिल्लो,भाजपा पश्चिमी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिला अध्यक्ष आकाश पाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने भारत माता,पंडित दीनदयाल उपाध्याय,डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्वलित,पुष्प अर्पित कर एवं वन्देमातरम गायन कर नमन किया तदोपरांत प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्मेलन का शुभारंभ किया ।
प्रबुद्ध वर्ग संवाद सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आकाश पाल महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने संयुक्त रूप से की एवं संचालन महानगर मंत्री शम्मी भटनागर ने किया।
मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न केवल भारत की राजनीति को एक नई दिशा दी बल्कि करोड़ों भारतीयों के जीवन में आशा की किरण जाग दी। मोदी जी का जीवन एक प्रेरणादायक गाथा हैं। एक साधारण परिवार से निकलकर राष्ट्र सेवा के पथ पर चलते हुए वह आज विश्व के प्रभावशाली नेताओं में से एक हैं। मोदी जी ने आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत और स्वदेशी को अपने जैसे अभियानों को बढ़ावा देकर देश की नई पहचान बनाई है।
मोदी जी ने विकसित भारत 2047 का जो विजन दिया है वह केवल एक नारा नहीं बल्कि भारत को नई दिशा देने वाला संकल्प है।
इस अवसर पर भाजपा पश्चिम क्षेत्र के
क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा, जिला प्रभारी राजेश यादव, जिला अध्यक्ष आकाश पाल,महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला,महापौर विनोद अग्रवाल,  एमएलसी गोपाल अंजान, पूर्व विधायक राजेश चुन्नू, महानगर अभियान संयोजक श्याम बिहारी शर्मा, जिला अभियान संयोजक नवीन चौधरी,राजन विश्नोई, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी,संजय ढाका, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता परमेश्वर लाल सैनी, डा.के के मिश्रा, राजपाल सिंह चौहान, देवराज चौहान, नरेश कुमार गुप्ता, ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह व मनीष सिंह, नत्थूराम कश्यप, दिनेश शीर्षवाल, हरज्ञान सिंह, कमल प्रजापति, चंद्रपाल सिंह सैनी, जिला अभियान संयोजक संतोष कुमार सिंह अनिल चौधरी,नवदीप टंडन,हेमराज सैनी,विशाल त्यागी, सुनीता शर्मा राहुल शर्मा, दिनेश सिसोदिया,चंद्र प्रजापति,  अंजू लोचाव,शम्मी भटनागर, अजय वर्मा,सर्वेश पटेल,आदेश चौधरी,शशी किरण,गेत पाल सिंह,गौरव श्रीवास्तव,सुरेंद्र विश्नोई, अमित शर्मा,कुलदीप नारायण,तुषार कुमार,मदालसा शर्मा,रुचि चौधरी,रश्मि अग्रवाल,कपिल मगुप्ता,विपिन प्रजापति,मिथुन शर्मा,विशाल रस्तौगी,राजीव शर्मा,सोमपाल प्रजापति,गजेंद लोदी,वीरपाल सिंह,सतेंद्र कुमार, जगदीश कश्यप,रामचंद्र कश्यप, आदि एडवोकेटस डॉक्टरस, इंजीनियर, शिक्षक गण महानगर के प्रबुद्धजन, महानगर,मंडल, मोर्चा,प्रकोष्ठों के पदाधिकारीगण
पार्षदगण आदि शामिल रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button