अमरोहा

खड़ी बाइक में लगी आग

अमरोहा में रात 11:30 बजे अचानक धू-धूकर जलने लगी, बाइक जलकर हुई राख

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात एक अजीब घटना सामने आई। मोहल्ला होली वाला में एक घर के बाहर खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। गगन शर्मा के बेटे अमन शर्मा ने रात 11:30 बजे अपनी बाइक घर के बाहर पार्क की थी। कुछ ही देर बाद बाइक में आग लग गई। आग की लपटें देखते ही अमन शर्मा ने आवाज लगाई। इससे आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचना दी गई। लेकिन फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। इस घटना से बाइक के मालिक अमन शर्मा को आर्थिक नुकसान हुआ है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button