2 अक्टूबर को सभी प्रखण्डों में होगा विशेष ग्रामसभा, डीडीसी ने की बैठक
On October 2nd, special Gram Sabhas will be held in all blocks; DDC held a meeting.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। आज शनिवार को को उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में पीएम जनमन आवास योजना अन्तर्गत आवास कंप्लीशन/ निर्माण की कार्य प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक एवं खराब प्रदर्शन करने वाले 40 पंचायतों के पंचायत सचिवों के साथ की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिया कि योजना अंतर्गत तृतीय किस्त भुगतान के उपरांत जिन लाभुकों के आवास अपूर्ण हैं, उन्हें यथाशीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने सभी पंचायत सचिवों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में आवासों को पूर्ण नहीं करने पर जवाबदेही तय की जायेगी। उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने कहा कि पीएम जनमन आवास योजना सरकार की प्राथमिकता वाली योजना है। इस योजना का लाभ प्रत्येक पात्र लाभुक तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है। अतः सभी प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी कार्य में तेजी लाकर आवासों को शीघ्र पूर्ण कराएं। साथ ही उप विकास आयुक्त श्री संथालिया ने आगामी 2 अक्टूबर को सभी प्रखंडों में आयोजित होने वाले विशेष ग्राम सभा को लेकर भी सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि विशेष ग्राम सभा के आयोजन में योजना संबंधी जानकारी का व्यापक प्रसार हो तथा जनप्रतिनिधियों की जनभागीदारी सुनिश्चित की जाए। मौके पर जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती प्रीतिलता मुर्मू, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान उपस्थित थे।



