सिंगरौली

स्वच्छता ही सेवा” पखवाड़े के अंतर्गत रेडक्रॉस ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र सिंगरौली में चलाया स्वच्छता अभियान

डीडीआरसी भवन में रेडक्रॉस सचिव डॉ. ओ.पी. राय की उपस्थिति में एवं रेडक्रॉस के सेवायुक्तों द्वारा किया गया साफ-सफाई कार्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली । जिला मुख्यालय स्थित रेडक्रॉस सोसायटी कार्यालय स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र (डीडीआरसी भवन) में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भवन परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया गया।
रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली के सचिव डॉ. ओ.पी. राय के नेतृत्व में आयोजित इस अभियान में रेडक्रॉस की प्रबंध समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ बनाने हेतु श्रमदान किया तथा समाज में स्वच्छता को दैनिक आदत बनाने का संदेश दिया।
अभियान के दौरान डॉ. राय ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है, जिसके माध्यम से हम स्वास्थ्यवर्धक और सुरक्षित वातावरण बना सकते हैं। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे अपने घर, कार्यस्थल एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
इस अवसर पर रेडक्रॉस के प्रबंध समिति सदस्यों ने भी स्वच्छता को सेवा के रूप में आत्मसात करने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रेडक्रॉस सदस्य, सेवायुक्त एवं स्थानीयजन उपस्थित रहे।
“स्वच्छता ही सेवा – यही है स्वस्थ समाज की असली पहचान।”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button