अमरोहा

अमरोहा में पहले मुकदमा लिखवाकर 70 हजार वसूले

अब शिकायती पत्र देकर और रकम मांगी जा रही

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा में महिला ने ननदोई के खिलाफ गाजियाबाद व सैदनगली थाने में मुकदमा दर्ज कराकर 70 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद समझौता कर लिया। अब दुष्कर्म में फंसाने के लिए झूठा प्रार्थनापत्र देकर और रुपयों की डिमांड कर रही है। कोर्ट ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिए हैं।सैदनगली थाना क्षेत्र निवासी किसान के साले की पत्नी गाजियाबाद में रहती है। आरोप है कि उसने बीते साल गाजियाबाद के महिला थाने में मोटी रकम वसूलने के इरादे से मुकदमा कराया था। इसके बाद एक मुकदमा सैदनगली थाने में भी दर्ज कराया था। दोनों मुकदमे में फैसला करने के नाम पर महिला ने 70 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि 28 अगस्त 2025 की दोपहर दो बजे महिला तीन साथियों के साथ घर में घुस आई और गालियां देने लगी।विरोध करने पर चारों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बचाव में आई किसान की पत्नी के साथ भी मारपीट की। इस दौरान लोगों की भीड़ जमा होने पर आरोपी मौके से भाग गए। आरोप है कि अब एक बार फिर सैदनगली थाने में दोबारा दुष्कर्म का झूठा प्रार्थनापत्र देकर महिला रुपये की डिमांड कर रही है। पैसा नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे मुकदमे जेल जाने की धमकी दे रही है। महिला के उत्पीड़न से परेशान होकर किसान ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। लिहाजा किसान ने कोर्ट की शरण ली। इस मामले में अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट तृतीय ने महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button