झुंझुनू
तेजाजी बोर्ड शुरू कर स्पेशल बजट देने की मांग को लेकर तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चिड़ावा। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीशराम डांगी एवं जिला संगठन महामंत्री कंवरपाल बलवदा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार रामकुमार पूनियां को ज्ञापन सौंपकर राजस्थान में तेजाजी बोर्ड का संचालन कर स्पेशल बजट देने की मांग की गई।
जाट महासंघ के जिला प्रभारी कैप्टन कुलदीप मान ने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा 2023 में तेजाजी बोर्ड का गठन किया गया था लेकिन अभी तक तेजाजी बोर्ड का सुचारू रूप से संचालन नहीं किया गया है।जिला उपाध्यक्ष सूबे. रामनिवास थाकन, उपाध्यक्ष विरेन्द्र कोठारी एवं चिड़ावा ब्लॉक अध्यक्ष राहुल लाम्बा ने जाट समाज के उत्थान के लिए राजस्थान में तेजाजी बोर्ड को शुरू कर विधिवत रूप से संचालन कर स्पेशल बजट देने की मांग उठाई। इस अवसर पर चिड़ावा ब्लॉक महासचिव जयसिंह बराला, सुलताना ब्लॉक प्रवक्ता बलवीर धनखड़, महासचिव सोनू फोगाट, युवा तेजा सेना के विक्रम लाम्बा, अमित बेनीवाल, कपिल फोगाट, नितेश डांगी, अजय फोगाट, कृष्ण लाम्बा, हरिश फोगाट, अनुप भालोठिया, उमेश डांगी, कर्मवीर श्योराण एवं कैप्टन सुरेन्द्र महला ने तेजाजी बोर्ड को तुरंत संचालित कर बजट आवंटन करने की मांग दोहराई ।



