अमरोहा

अमरोहा स्टेशन पर बड़ा हादसा टला

आला हजरत एक्सप्रेस में गैस सिलेंडर लीक से मची भगदड़, यात्री घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर आला हजरत एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14312) में एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन में एक अज्ञात यात्री द्वारा ले जाए जा रहे पेट्रो-मैक्स गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण कोच में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। गैस रिसाव के कारण कुछ ही देर में धमाके जैसी आवाज सुनाई दी, जिससे यात्री घबरा गए। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि कोच के अंदर भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही ट्रेन के गार्ड हेतराम आजाद ने तत्काल कार्रवाई की। उन्होंने जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) और आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) को घटना से अवगत कराया। उनकी तत्परता से एक संभावित बड़े हादसे को टाला जा सका।
अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी
सुरक्षा कारणों से ट्रेन को अमरोहा रेलवे स्टेशन पर लगभग 25 मिनट तक रोका गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर लीक हो रहे सिलेंडर को कब्जे में लिया और उसकी जांच की। इस दौरान घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया। आरपीएफ ने सिलेंडर ले जा रहे अज्ञात यात्री के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। समय पर की गई कार्रवाई के कारण यात्रियों ने राहत की सांस ली और एक गंभीर दुर्घटना को टाल दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button